The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News: सकरी पुलिस की जुआ पर कार्रवाई, 52 परियों के साथ हार-जीत का दांव लगाते 9 आरोपी गिरफ्तार; ₹10,500 नगद जब्त

Views: 2013
Spread the love
Read Time:4 Minute, 29 Second

Bilaspur News: सकरी पुलिस की जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार; ₹10,500 नगद और 52 ताशपत्ती जब्त

बिलासपुर (The Yuva World News)। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने ग्राम गिरधौना में कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर ताशपत्ती से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹10,500 नगद, 52 ताशपत्ती, एक बोरी फट्टी और एक अधजली मोमबत्ती जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर गौठान के पास पुलिस की रेड

सकरी पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में जुआ-सट्टा के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय सिन्दे के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त एवं पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से ग्राम गिरधौना में जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव के गौठान के पास रेड की। पुलिस के अनुसार, मौके पर ताश के 52 पत्तों के जरिए रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 9 लोगों को पकड़ा और नगदी सहित जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की। मामले में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए 9 आरोपी

  1. लेखू सिंगरौल, पिता लतेल, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम मोंछ, थाना तखतपुर।
  2. भुलउ राम सिंगरौल, पिता सीताराम, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम मोंछ, तखतपुर।
  3. सुनील सिंगरौल, पिता रूपचंद, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम मोंछ, तखतपुर।
  4. संतोष ध्रुव, पिता बेदूराम, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम मोंछ, तखतपुर।
  5. नरेन्द्र सिंगरौल, पिता अजय, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम गिरधौना।
  6. नोहर कुमार सिंगरौल, पिता पुनाराम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम गिरधौना।
  7. भागीरथी साहू, पिता प्रहलाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गिरधौना।
  8. श्रवण कुमार जायसवाल, पिता रामरतन, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम गिरधौना।
  9. दशरथ कैवर्त, पिता फेकू कैवर्त, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम गिरधौना।

ये सामग्री की गई जब्त

  • नगदी राशि: ₹10,500
  • ताशपत्ती: 52 पत्ते
  • एक बोरी फट्टी
  • एक अधजली मोमबत्ती

जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई जारी

सकरी पुलिस के अनुसार, जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से कानून का पालन करने की अपील की है।

नोट: यह समाचार सकरी पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है। आरोपियों के संबंध में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।


The Yuva World News

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed