The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का एक और तोहफा, सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ में मिलेगी अब हाई रिजॉल्यूशन सोनोग्राफी मशीन की सुविधा, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी बेहतर जांच सुविधा…

Views: 914
Spread the love
Read Time:4 Minute, 48 Second

छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशश्वी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल हुई सफल, 220 बिस्तर अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ीं, पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत 2031 तक मिला पंजीयन

मनेन्द्रगढ़। मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मनेन्द्रगढ़ के 220 बिस्तर सिविल अस्पताल को आधुनिक हाई रिजॉल्यूशन सोनोग्राफी मशीन की सुविधा मिली है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों का उन्नयन किया गया है। इससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं की जांच और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की निगरानी में चिकित्सकों को मदद मिलेगी।

आधुनिक तकनीक से लैस सोनोग्राफी मशीन के माध्यम से गर्भस्थ शिशु की स्थिति, विकास और गर्भावस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण चिकित्सकीय जानकारियों का आकलन करने में सुविधा होगी। इससे गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, संभावित जटिलताओं की समय पर पहचान और आवश्यक उपचार संबंधी निर्णय लेने में चिकित्सकों को तकनीकी सहयोग मिलेगा।

मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

गर्भावस्था के दौरान मां और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसके लिए समय पर सोनोग्राफी और अन्य आवश्यक जांच की उपलब्धता जरूरी है। मनेन्द्रगढ़ सिविल अस्पताल में आधुनिक मशीन की सुविधा मिलने से स्थानीय महिलाओं के साथ आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली गर्भवती महिलाओं को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

इस पहल से अस्पताल में मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही मरीजों को बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध कराने और जरूरत पड़ने पर समय रहते चिकित्सकीय निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत मिला पंजीयन

सोनोग्राफी सुविधा के संचालन के लिए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सक्षम प्राधिकारी द्वारा पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत पंजीयन प्रमाणपत्र भी जारी किया गया है। प्रमाणपत्र के अनुसार सिविल अस्पताल मनेन्द्रगढ़ स्थित अल्ट्रासाउंड क्लीनिक को गैर-आक्रामक अल्ट्रासोनोग्राफी की अनुमति प्रदान की गई है।

इसका पंजीयन क्रमांक MCB1007 है तथा प्रमाणपत्र की वैधता 20 जनवरी 2031 तक निर्धारित की गई है। प्रमाणपत्र में Wipro GE की Versana Essential और BPL Medical Technologies की मशीनों का उल्लेख किया गया है।

आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर जोर

मनेन्द्रगढ़ के 220 बिस्तर सिविल अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से सोनोग्राफी सुविधा का विस्तार होने से मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इसका लाभ मनेन्द्रगढ़ के साथ आसपास के क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी मिल सकेगा। आधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed