The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

जिला MCB में स्वास्थ्य सेवाओं की एक और बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला NQAS प्रमाणन

Views: 47
Spread the love
Read Time:3 Minute, 39 Second

एमसीबी। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के सतत प्रयासों एवं मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं।
इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अविनाश खरे के कुशल निर्देशन में विकास खंड जनकपुर (भरतपुर) के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM), जमथान को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्रदान किया गया है।
यह प्रमाणन स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध उच्च गुणवत्ता की चिकित्सकीय सेवाओं, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, बेहतर उपचार और सुव्यवस्थित प्रबंधन का प्रतीक है। NQAS सर्टिफिकेशन मिलने से अब जमथान एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को अपने ही गांव में और अधिक भरोसेमंद, सुरक्षित तथा राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, सहायक नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय, ब्लॉक टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अविनाश खरे ने बताया -जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, और जमथान केंद्र का सर्टिफाइड होना इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। यह सफलता हमारी पूरी टीम के समर्पण का परिणाम है और जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। जिला NQAS नोडल अधिकारी, डॉ. नम्रता चक्रव्रती ने कहा NQAS के कड़े मानकों पर खरा उतरने के लिए केंद्र के बुनियादी ढांचे, रिकॉर्ड संधारण और मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया। टीम वर्क और कर्मचारियों की मेहनत से यह उपलब्धि संभव हो सकी है, और हम भविष्य में भी गुणवत्ता के इस स्तर को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान का समस्त स्टाफ भविष्य में भी राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप आमजन को उत्कृष्ट एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed