The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh Crime News : युवक की गला घोंटकर हत्या का खुलासा..पुलिस ने पत्नी, भाई और रिश्तेदार को किया गिरफ्तार..मृतक की शराब की आदत और परिवार के साथ लगातार मारपीट व प्रताड़ना बना हत्या का कारण

Views: 6317
Spread the love
Read Time:1 Minute, 52 Second




बलौदाबाजार में सनसनी: पत्नी, भाई और रिश्तेदार ने मिलकर की युवक की हत्या

बलौदाबाजार: जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनौरी में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। 37 वर्षीय रामकुमार साय की गला घोंटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, भाई और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की शराब की आदत और परिवार के साथ लगातार मारपीट व प्रताड़ना से तंग आकर आरोपियों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। घटना 29-30 मार्च की रात के बीच की है, जब मृतक के सो जाने के बाद गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद सबूत छुपाने के लिए आरोपियों ने गमछे को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य और फोरेंसिक जांच ने भी अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों—महावीर साय, मीना बाई साय और वैभव उर्फ अंशु बघेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और टीम की सूझबूझ से मामले की परत-दर-परत जांच कर सच्चाई सामने लाई गई।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed