The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News: NSUI जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह की नियुक्ति से हटी रोक, छात्रहित के मुद्दों को लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Views: 170
Spread the love
Read Time:5 Minute, 20 Second

 

बिलासपुर (The Yuva World News)। चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर NSUI जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर लगाई गई रोक हटने के बाद संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल है। जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रतिबद्धता जताई है।

रंजेश सिंह ने कहा, “किसान का बेटा हूं, मेहनत से सींचना बचपन से सीखा हूं। संगठन ने अवसर दिया है, जान लगा दूंगा संगठन और छात्रहित के लिए।” उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रहित के मुद्दों को उठाने की तैयारी

रंजेश सिंह ने कहा कि NSUI केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकारों, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य के लिए आवाज उठाने वाला मंच है। उनकी प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाना तथा नए छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। कॉलेजों में शैक्षणिक समस्याओं, परीक्षा परिणामों में त्रुटियों, फीस संबंधी परेशानियों और विद्यार्थियों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य केवल विरोध प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदारी के साथ प्रयास करना भी होगा।

प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने का संकल्प

NSUI जिलाध्यक्ष रंजेश सिंह ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और युवा साथियों के सहयोग से संगठन को बिलासपुर जिले के प्रत्येक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने संगठन में एकजुटता, अनुशासन, सक्रियता और छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित सम्मान और अवसर देने की दिशा में काम किया जाएगा।

वरिष्ठ नेताओं और संगठन के प्रति जताया आभार

रंजेश सिंह ने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं मार्गदर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देता है। नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी रोक हटने के बाद वे संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने और छात्रहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

संगठन की मजबूती और विद्यार्थियों की आवाज बनना लक्ष्य

रंजेश सिंह ने NSUI के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ साथियों और युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि संगठन के साथियों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और विद्यार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर काम किया जाएगा। उनका लक्ष्य संगठन को अधिक सक्रिय और सशक्त बनाना तथा प्रत्येक विद्यार्थी की आवाज को उचित मंच प्रदान करना है।

 


The Yuva World News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed