एमसीबी। जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ पदयात्रा का आयोजन किया गया। भगत सिंह तिराहे से शुरू हुई इस पदयात्रा में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले तथा सरगुजा प्रभारी एवं पूर्व विधायक अवधेश चंदेल प्रमुख रूप से शामिल हुए।
पदयात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक और आम नागरिक मौजूद रहे। पदयात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में विभिन्न नारों और संदेशों से लिखी तख्तियां लेकर कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ आगे बढ़े और नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा तथा अराजकता के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले एवं पूर्व विधायक अवधेश चंदेल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष स्वरूप दिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए पार्टी के राजनीतिक संदेश को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
भगत सिंह तिराहे से प्रारंभ हुई यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए खेड़िया तिराहे पहुंची। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के समीप पहुंचकर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात पदयात्रा का समापन किया गया।
इस दौरान आमसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्यमंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाकर सत्ता पाना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा अराजकता फैलाने के तीन उदाहरण सभी के सामने रखा। श्री जायसवाल ने कहा कि जब एक बात को कई बार बोला जाता है तो झूठ भी सच लगने लगता है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी और लोकतंत्र के बचाव में सड़को पर उतरकर आम जनता को कांग्रेस के षडयंत्र का खुलासा करेगी। आज की यह आमसभा और पदयात्रा लोकतंत्र को बचाने और अराजकता हटाने के लिए है।
पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन के माध्यम से भाजपा ने लोकतंत्र बचाने और अराजकता के खिलाफ अपना राजनीतिक संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।






Average Rating
More Stories
अमृतसर से पकड़ा गया बिलासपुर में चिट्टा सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी, सकरी पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई
अटल आरोग्य लैब जिला चिकित्सालय MCB की बड़ी उपलब्धि, 63 से बढ़कर अब 136 प्रकार की जांच सुविधाएं, प्रतिमाह 20 हजार से अधिक जांच
आगामी त्योहारों को लेकर प्रदेश की जेलों में विशेष सतर्कता के निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था होगी सख्त, 5 से 12 नवंबर तक जेलों में विशेष निगरानी, रात्रिकाल में जिम्मेदार अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य