The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छठ महापर्व : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना का अद्भुत संगम, सूर्य उपासना से सामाजिक समरसता तक, भारतीय संस्कृति की पहचान महापर्व छठ पूजा‌ मनाने जी एम कॉम्प्लेक्स छठ घाट में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब…

Views: 44
Spread the love
Read Time:4 Minute, 41 Second

चिरमिरी। छठ महापर्व के तीसरे दिन नगर पालिक निगम चिरमिरी शहर में स्थित वार्ड क्रमांक 02 के जी एम कॉम्प्लेक्स छठ घाट में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता नज़र आया, जहां छठ घाट पर भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं व्रतियों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य अर्पित किया।

इस दौरान पूरे चिरमिरी शहर के विभिन्न तालाबों एवं विभिन्न जलाशयों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण छठी मैया के भक्तिमय गीतों से गूंज उठा। जी एम कॉम्प्लेक्स के आवासीय परिसर में स्थित तालाब में व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए आस्था के इस महापर्व को सफल बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के वार्ड क्रमांक 02 से वर्तमान पार्षद एवं नगर पालिक निगम चिरमिरी के एम आई सी सदस्य राम अवतार एवं उनके साथियों एवं समर्थकों द्वारा तमाम कोशिशें की गईं, जहां एस ई सी एल प्रबंधन द्वारा भी छठ महापर्व को सफल बनाने एवं घाट के सौंदर्यीकरण के लिए एहम भुमिकाएं निभाईं गईं, साफ सफाई को ले कर नगर पालिक निगम चिरमिरी द्वारा भी सफाईकर्मियों को ड्यूटी पर नियुक्त किया गया और श्रद्धालुओं के लिए सुविधायुक्त बनाया गया।

घाट में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो, जिस वजह से आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन भी तत्परता के साथ लोगों के बीच नज़र आया, जहां थाना पोंड़ी के वर्तमान थाना प्रभारी पोड़ी निरिक्षक चंद्रप्रकाश कंवर के नेतृत्व में एवं थाना पोड़ी उप निरीक्षक नरेश गुप्ता की उपस्थिति में घाट का निरीक्षण किया गया और लोगों की सुरक्षा का सम्पूर्ण ध्यान रखा गया।

इसी दौरान छठ घाट पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशश्वी स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का भी आगमन हुआ, महापर्व छठ के मौके पर क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्री ने जनता से भेंट मुलाकात कर छठ घाट का जायज़ा लिया। जहां मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने वहां की जनता से स्पष्ट किया कि आने वाले समय में जी एम कॉम्प्लेक्स छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए एवं घाट को सु-सुविधायुक्त बनाने के उद्देश्य से एस ई सी एल प्रबंधन से बातचीत कर उसे और भी खूबसूरत और सुविधाजनक बनाने की बात कही और वार्डवासियों को आश्वस्त किया।

शाम को सायंकालीन अर्घ्य देने और सम्पूर्ण विधि विधान से पूजा करने के बाद अब कल भोर में उषा अर्घ्य (चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को दिया जाता है) और पूजा के अन्तिम चरण के समापन के लिए श्रद्धा और भक्ति में विलीन व्रतियों द्वारा छठ घाट पहुंच कर पूजा अर्चना की जाएगी।

इस दौरान जी एम कॉम्प्लेक्स छठ घाट पर भारतीय जनता पार्टी से नगर पालिक निगम चिरमिरी के एम आई सी सदस्य एवं वार्ड क्रमांक 02 के वर्तमान पार्षद राम अवतार, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता, एस ई सी एल प्रबंधन के उच्च पदाधिकारी, सेक्यूरिटी अधिकारी, गार्ड, पुलिस थाना पोड़ी की समस्त टीम, जी एम कॉम्प्लेक्स के स्थानीय युवा साथियों की एहम भुमिकाएं एवं उपस्थिति रही।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed