The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : NH किनारे से 12 मीटर लोहे की रेलिंग चोरी, सकरी पुलिस ने ट्रैक्टर समेत आरोपी को पकड़ा..36 हजार रुपये की रेलिंग बरामद, चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर भी जब्त

Views: 147
Spread the love
Read Time:3 Minute, 1 Second
36 हजार रुपये की रेलिंग बरामद, चोरी में इस्तेमाल ट्रैक्टर CG 10 AA 8341 भी जब्त

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग चोरी करने के मामले में सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई करीब 12 मीटर लंबी लोहे की रेलिंग, जिसकी कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है, शत-प्रतिशत बरामद कर ली है। वहीं चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपी साहू (20 वर्ष), निवासी गायत्री मंदिर के पास, वार्ड नंबर 01, सकरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

दिनदहाड़े ट्रैक्टर से चोरी की वारदात

मामले में प्रार्थी प्रसाद पंडा (32 वर्ष), निवासी ओडिशा, वर्तमान में बीएन सिटी लोखंडी, ब्लॉक तखतपुर, बिलासपुर ने 14 नवंबर 2026 को थाना सकरी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

प्रार्थी के मुताबिक, 14 नवंबर की सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच सैदा तिवारी पारा, सैदा स्थित नेशनल हाईवे किनारे लगी लगभग 12 मीटर लंबी लोहे की रेलिंग चोरी कर ली गई थी। चोरी गए सामान की कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई गई।

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूरा सामान किया बरामद

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 1050/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी गोपी साहू को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी गई पूरी 12 मीटर लोहे की रेलिंग और घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 AA 8341 जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed