The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

किसानों को 659 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने के फैसले पर खड़गवां में मना जश्न, राम प्रताप के नेतृत्व में किसानों ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जताया प्रदेश की भाजपा सरकार का आभार

Views: 23
Spread the love
Read Time:2 Minute, 6 Second

खड़गवां (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किसानों के हित में प्रति क्विंटल 659 रुपये बोनस देने के निर्णय का जिले में किसानों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार के इस फैसले से किसानों में खुशी का माहौल है। इसी खुशी का इजहार करने के लिए जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के किसानों ने खड़गवां में आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रताप के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों ने प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय किसानों के आर्थिक हितों को मजबूती प्रदान करने वाला है। बोनस के रूप में मिलने वाली अतिरिक्त राशि से किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और खेती-किसानी को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस दौरान किसानों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम में किसानों ने प्रदेश सरकार के किसान हितैषी निर्णय की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार इसी तरह किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसले लेती रहेगी।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed