बैकुंठपुर। मौसम में बदलाव के साथ शहर में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और देर शाम ठिठुरन बढ़ने से आम नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, राहगीरों एवं बाहर से शहर आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर की नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग की है।इस संबंध में उन्होंने 13 नवंबर को नगर पालिका प्रशासन को पत्र लिखकर आम नागरिकों को ठंड से राहत दिलाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया था। बैकुंठपुर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग बाजार, अस्पताल एवं अन्य जरूरी कामों के लिए आते हैं। ऐसे में सुबह और शाम बढ़ती ठंड के बीच उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कुमार चौक, जनपद चौक, जिला अस्पताल, बस स्टैंड एवं सब्जी मंडी सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करने का आग्रह किया है, ताकि आम नागरिकों राहगीर अउ जरूरतमंद लोग को ठंड से राहत मिल सके।
उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से जनहित एवं मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए शीघ्र व्यवस्था करने तथा ठंड का असर रहने तक नियमित रूप से अलाव जलाने की पहल करने की अपील की है।
अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह शहर की अन्य जनसमस्याओं को लेकर भी समय-समय पर आवाज उठाती रही हैं। गेज नदी में गंदे नालों का पानी प्रवाहित होने, हेचरी हटाने की मांग, सफाई व्यवस्था, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप, स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं पेयजल नागरिकों से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को हमेशा मुखर होकर उठाती रही है उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, स्वच्छ वातावरण बनाए रखना और जनसमस्याओं का समाधान करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। शहर के लोगों को राहत मिले और कोई भी जरूरतमंद ठंड में परेशान न हो, यही उनकी प्राथमिकता है।






Average Rating
More Stories
खड़गवां को बड़ी सौगात: पेण्ड्री से बेलकामार सड़क-पुल के लिए 7.24 करोड़ की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों से एमसीबी जिले में कनेक्टिविटी की नई इबारत
बड़ी सौगात : पीएमजनमन योजना से बदलेगी एमसीबी की तस्वीर, 81 वृहद पुलों को मिली मंजूरी; ₹270.88 करोड़ की बड़ी सौगात
एमसीबी बना एचआईवी संक्रमण के खिलाफ जंग में छत्तीसगढ़ का पहला सुरक्षित जिला, मनेंद्रगढ़ में मना राज्यस्तरीय विश्व एड्स दिवस