बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के 7 सीटों पर कल मतदान होने वाला है। वहीं बिलासपुर जिले के कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलने लगे। इनके साथ कुछ सरकारी कर्मचारी भी जुआ खेलने लगे, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
बता दें कि कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम से मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री वितरण होना था। इनमें पुलिसकर्मी भी ड्यूटी के लिए शामिल थे। इस दौरान वे सरकारी कर्मियों के साथ मिलकर जुआ खेलने लगे जिसका वीडियो किसी ने बनाकर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि आज सुबह 7 बजे से कोनी स्थिति स्ट्रांग रूम में कर्मचारी और पुलिसकर्मी पहुंच गए थे। पर अधिकारी नहीं पहुंचे थे।
इस दौरान टाइम पास के लिए पुलिसकर्मी जुए के दांव लगाने लगे और महफिल सजाकर वही फील्ड जमा लिया। अफसरों की नजर भी जुआरी पुलिसकर्मियों पर नहीं पड़ी। पर मोबाइल कैमरे में जुआ खेलते बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कैद हो गए। एसपी रजनेश सिंह ने वीडियो वायरल होने पर कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल नामक दो आरक्षको को तत्काल निलंबित कर दिया है।

Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर