बिलासपुर। बिलासपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई जब केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निजी सचिव नितेश साहू को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश से रोक दिया। घटना उस समय हुई जब नितेश साहू अपनी पहचान से जुड़े दस्तावेज दिखाकर पुलिस को स्थिति स्पष्ट कर रहे थे।
पुलिस द्वारा उन्हें बार-बार रोके जाने और कथित धक्का-मुक्की के कारण मामला बढ़ गया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद सीएसपी ने नितेश साहू का कॉलर पकड़ लिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए इसे जानबूझकर किया गया अपमान करार दिया।
विरोध के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नितेश साहू शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करने का प्रयास किया।






Average Rating
More Stories
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..
Ambikapur News: कांग्रेस में जाने के 10 दिन बाद नूर हसन अली की AAP में वापसी, 150 से अधिक कार्यकर्ता भी लौटे
Bilaspur News: नगर निगम सामान्य सभा से पहले BJP पार्षद दल की बैठक, अमर अग्रवाल ने दिए ये निर्देश