24 हजार परिवारों के घरों तक पहुंची नल-जल सुविधा
रायपुर, 07 फरवरी 2024
मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा श्री राजेश सिंह राणा के निर्देश के फलस्वरूप जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी आयी है। योजनांतर्गत माह जनवरी में 1178 स्थानों पर कार्य प्रारंभ कर 600 स्थानों पर संयंत्र की स्थापना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, इससे लगभग 24,000 परिवारों को उनके घरों में नल-जल से शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा श्री राणा द्वारा माह जनवरी में विभाग का कार्यभार ग्रहण करते ही जल-जीवन मिशन योजना की समीक्षा की गई थी।

बैठक में प्रधान कार्यालय एवं जोनल कार्यालय स्तर के समस्त अधिकारियों एवं कार्यरत् इकाईयों के अधिकारियों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए थे। श्री राणा द्वारा जिन इकाईयों के द्वारा कार्य में लापरवाही के कारण कार्य में विलम्ब हो रहा था, ऐसी 12 इकाईयों को दंडित करते हुए 234 कार्यादेश निरस्त किये जाने की कार्यवाही भी की गयी एवं उन्होंने क्रेडा के फील्ड अधिकारियों को कार्यस्थल पर आ रही समस्याओं का जल्द-से-जल्द समाधान किये जाने के निर्देश दिये थे।





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर