प्रशासन के आदेश का आम जनमानस पर नहीं दिख रहा असर… क्या सूचना बोर्ड टांग भूल गए अधिकारी…?
( बिलासपुर समाचार ) : जिले के करगी रोड कोटा स्थित कोरी जलाशय बांध में उलट मे स्नान जुआ शराबखोरी आदि पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगाते हुए एक बोर्ड लगाया है जिसमें स्पष्ट लिखा गया है प्रतिबंधित कार्य को करते हुए पाए जाने पर पुलिस कार्यवाही की जाएगी . लेकिन इन आदेशों का आम जनमानस पर कोई असर नहीं दिख रहा. रोजाना दिन भर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा बड़ी संख्या में उलट खतरों के बीच स्नान किया जाता है शाम होते ही मानो आसपास के शराबखोरो का सबसे पसंदीदा जगह कोरी जलाशय बन जाता है
वीडियो में बड़ी आसानी से आप देख सकते हैं की कैसे शराबियों द्वारा यहां प्लास्टिक फैलाया जाता है जो पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है कोरी जलाशय में जुआ तो मानो आदिकाल से चलती आ रही परंपरा है प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाई प्रशासन को एक बोर्ड लगाना था जिसे लगाकर खानापूर्ति कर अपने कार्यों से वह मुक्त हो गई. लेकिन प्रशासन को यह बात समझना चाहिए कि लोग साइन बोर्ड लगाने से जागरूक नहीं होते कार्यवाही भी आवश्यक है
संदीप मिश्रा –7828508612 करगी रोड कोटा






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर