एसपी दिव्यांग पटेल ने ली रायगढ़ मेडिकल एसोसिएशन की बैठक, दवा विक्रेताओं को बगैर डाक्टर पर्ची दवाएं नहीं देने की समझाइश….
रायगढ़ । नशे पर नकेल कसने एसपी दिव्यांग कुमार पटेल की अध्यक्षता में आज दिनांक 16.02.2024 के शाम पुलिस कंट्रोल रूम में रायगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एडिशनल एसपी संजय महादेवा, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, ड्रग्स कन्ट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारीगण तथा मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में मेडिकल संचालक उपस्थित थे ।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं नशे के रूप में विक्रय की सूचना पर रायगढ़ पुलिस ने कनकतुरा के एक मेडिकल संचालक और उसके भाई पर कार्यवाही कर जेल भेजा गया है । उन्होंने बताया कि रायगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों में भी कई बार नशीली दवाएं, इंजेक्शन की अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की गई है ।
दवाओं के नशे के रूप में इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस तथा ड्रग्स डिपार्टमेंट ऐसी खरीदी ब्रिकी पर पैनी नजर रखे हुए है । उन्होंने किसी भी व्यक्ति को डाक्टर की पर्ची के बगैर मेडिकल स्टोर से दवाई नहीं देने की समझाइश दिये तथा फार्मासिस्ट डिग्री होल्डर व हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी प्रमाण पत्र अनुसार ही मेडिकल स्टोर चलाया जावे । पुलिस या ड्रग विभाग की टीम किसी भी समय मेडिकल स्टोर की चेकिंग की जा सकती है ।

एसपी दिव्यांग पटेल ने एसोसिएशन के पदाधिकारी व मेडिकल संचालकों से कहा कि चिकित्सा क्षेत्र का समाज में सम्मानजनक स्थान है, इसकी गरिमा बनाये रखे अवैध गतिविधियों से एसोसिएशन दूर रहे । एसपी ने बैठक में नशे पर नियंत्रण के लिए एसोसिएशन की ओर से आये सुझाव को भी सुना गया और उस पर आवश्यक कार्यवाही के लिए एसोसिएशन को आश्वस्त किये ।





Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?