कोरबा 2 दिसंबर 2024। कोरबा जिले में सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादीशुदा शिक्षिका को उसके पति ने छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह अपने परिवार के साथ रह रही थी। कबाड़ कारोबारी ने शिक्षिका से शादी की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शादी से मुकरने के बाद पीड़ित शिक्षिका ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का है। पीड़ित शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी सहेली के साथ रायपुर निवासी कबाड़ व्यवसायी राजीव बसंल उसके घर आया था। इस दौरान शिक्षिका का राजीव बंसल से पहचान हुई। बातचीत के दौरान शिक्षिका से उसने मोबाइल नंबर भी ले लिया। मोबाइल पर दोनों अक्सर बातचीत भी करते थे। एक बार राजीव बंसल ने शिक्षिका के फोन पे पर 10 हजार रुपये डाल दिया। इस संबंध में पूछताछ करने पर उसने गलती से रुपये जाने की बात कही। इस तरह दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। शिक्षिका ने बताया कि वह शादीशुदा है और पारिवारिक कारणों से उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। इसलिए वह अपने परिवार वालों के साथ मायके में रहती है। वहीं बंसल ने शिक्षिका को बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। इस दौरान राजीव बंसल कई बार कोरबा आकर शिक्षिका से मिलने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जब शिक्षिका ने शादी करने की बात कही, तब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गयी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपी राजीव बंसल की पतासाजी शुरू की। आरोपी के कटघोरा आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर राजीव बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।
कोरबा की सरकारी शिक्षिका के साथ रायपुर के कबाड़ी ने किया रेप- शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

Oplus_131072
Views: 2007
Read Time:3 Minute, 22 Second





Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?