- हाउसिंग बोर्ड बनाएगा 1652 मकान, सीएम ने 7 आवासीय परियोजनाओं का किया शुभारंभ..
- मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के मौके पर अटल विहार योजना शुरू की जा रही है। इस योजना से जरूरतमंद लोगों को किफायती दर पर मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका फायदा विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होगा।
रायपुर The YWN News : छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड रायपुर सहित प्रदेश के सात स्थानों में 1,650 मकान बनाएगा। लगभग 300 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले इन मकानों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के 1,452 मकान और एमआईजी श्रेणी के 200 मकान बनाए जाएंगे।
राज्य सरकार ईडब्ल्यूएस में 80,000 रुपये और एलआईजी में 40,000 रुपये की सब्सिडी देगी। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल विहार योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की सात आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस अवसर पर अटल विहार योजना शुरू की जा रही है, ताकि जरूरतमंदों को विशेष रूप से शहरी क्षेत्र के लोगों को किफायती दर पर मकान उपलब्ध कराए जा सकें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार सहित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

इन क्षेत्रों में होगा निर्माण
योजना के तहत सात विभिन्न क्षेत्रों में भूरकोनी-रायपुर, पथर्रा-राजिम, खरतुली-धमतरी, सिहाद-धमतरी, पुलगांव-दुर्ग, गुरूर-बालोद, एवं कोकड़ापारा-बीजापुर में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के मकान बनाए जाएंगे। हितग्राही भवनों का ऑनलाइन पंजीयन वेबसाइट के जरिये घर बैठे कर सकेंगे।





Average Rating
More Stories
बिलासपुर में पुलिस अभिरक्षा से संदेही फरार… ट्रांसपोर्ट नगर से ACCU ने पकड़ा..? चकरभाठा थाने से भागने की चर्चा..नशीली कैप्सूल-टैबलेट मामले से जुड़ा बताया जा रहा मामला
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?