एमसीबी। कलेक्टर महोदय के निर्देश पर जिल खनिज उड़नदस्ता दल जिला मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी-भरतपुर द्वारा जिले में लगातार छापामार कार्यवाही करते हुए चैनपुर ,चिवटीमार क्षेत्र के हसदेव नदी से 04 ट्रैक्टर वाहनों एवं 01 गिट्टी के ट्रैक्टर को जप्त किया गया है, सभी वाहनों को सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा किया गया है, सभी वाहनों।के विरूद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम1957 की धारा 21 से 23 में कार्यवाही की गई है। बता दें की जिले में खनिज विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर अवैध उत्खनन/परिवहन/भंडारण कर्ताओं के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष जिले के चिरमिरी, पोड़ी, नागपुर, चौघड़ा, चनवारीदाड, झगड़ाखंड क्षेत्र के अवैध ईंट भट्टो से अवैध उत्खनन के प्रकरण दर्ज कर कुल 477000 रुपए एवं मिट्टी ईंट के अवैध परिवहन से 75250 रुपए अर्थदंड/समझौता की राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराया गया है। खनि अधिकारी दयानंद तिग्गा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष भी हम प्राप्त राजस्व लक्ष्य के पूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत है। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
खनिज विभाग की कार्यवाही, रेत के 04 वाहन समेत 01 गिट्टी के वाहन जप्त, अवैध ईंट भट्टो से 552250 अर्थदंड वसूले गए

Views: 2591
Read Time:1 Minute, 49 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर