जांजगीर-चांपा। शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में शालाओं और शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण पूरी पारदर्शिता और शासन के नियमानुसार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने कहा कि युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करे। युक्तियुक्तकरण हेतु जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर ने युक्तियुक्तकरण कार्य को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि युक्तियुक्तकरण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर ने बैठक में शासकीय स्कूलों में आयोजित होने वाले समर कैम्प की जानकारी ली। उन्होंने समर कैम्प में चित्रकारी, निबंध, खेलकूद सहित अन्य विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने कहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। साथ ही उन्होंने समर कैम्प में छात्र-छात्राओं के साथ उनके पालकों को शामिल करने कहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल, डीएमसी आर के तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पांडेय सहित सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित
थे






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर