The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh : महिला की हत्या करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार…जमीन व जादू टोना का शक बना हत्या का कारण।

Views: 2322
Spread the love
Read Time:3 Minute, 14 Second

 

रायपुर: महिला की हत्या करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

रायपुर, 25 मई 2025: रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में जादू टोना और जमीन विवाद को लेकर महिला की हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

घटना वार्ड क्रमांक 13, खरोरा की है जहां 25 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे पद्मा यादव की हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही उनके भतीजे श्याम यादव मौके पर पहुंचे और पाया कि बुआ पद्मा यादव मुख्य दरवाजे के पास खून से लथपथ पड़ी हैं। उनके सिर, सीने और हाथ-पैर में गंभीर चोटों के निशान थे। पास में खून लगा बोल्डर पत्थर और टूटा हुआ डंडा मिला।

पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 324/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट व खरोरा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच तेज की।

आरोपियों की गिरफ्तारी

जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतिका के पड़ोसी राजू यादव और जीवन यादव से उनका पुराना विवाद था। घटनास्थल के पास राजू यादव को भागते हुए भी देखा गया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि मृतिका उनके ही दादा से सस्ती जमीन लेकर घर बनाकर रहती थी और वे उसे जादू टोना करने वाली मानते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृतिका के कारण उनकी पत्नियों को गर्भपात हुआ। 24 मई को विवाद होने के बाद दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर डंडे और पत्थर से वार कर पद्मा यादव की हत्या कर दी।

गिरफ्तार आरोपी

  • राजू यादव पिता स्व. नेतराम यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 13 खरोरा
  • जीवन यादव पिता स्व. नेतराम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 13 खरोरा

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपक पासवान, प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय, सउनि गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. संतोष वर्मा, आर. प्रकाश नारायण पात्रे, संजय मरकाम, परशु राम साहू, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश चौहान, गजानंद ध्रुवंशी एवं मुकेश जांगड़े की विशेष भूमिका रही।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed