The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Raipur Chhattisgarh शिवोम विद्यापीठ के अनुष्का और तुषार ने हासिल किया गोल्ड मेडल

Views: 1024
Spread the love
Read Time:2 Minute, 34 Second

शिवोम विद्यापीठ के अनुष्का और तुषार ने हासिल किया गोल्ड मेडल

महादेव घाट के पास शिवोम विहार में में स्थित शिवोम विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम स्कूल जहा शिक्षा ,संस्कार ,अनुशासन जिसका पहचान है, वहा के विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल।

शिवोम विद्यापीठ के बच्चे अनुष्का पाल और तुषार श्रीवास ने इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड इवेंट के तहत हुए योग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर नौकासन कर बेस्ट पोस्चर ऑफ आसन के नाम से अपना पद हासिल किया और इंटरनेशनल योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किए इस इवेंट में भारत के लगभग 270 प्रतिभागी शामिल हुए जिसमे अनुष्का पाल और तुषार ने बेस्ट आसन कर दिखाया ।

इसी महीने के बीच 22 जनवरी श्री राम अनुष्ठान के अवसर पर राम दरबार अवार्ड के इवेंट में भी शिवोम विद्यापीठ के बच्चो ने मिलकर प्रभु श्री राम के नाम अंजनेय आसन करके अपने आप को थोड़े समय के लिए समर्पित किया जिसमे अनुष्का पाल, रिया लिलहरे, याची, समृद्धि, एकता, प्रोनिटा, लक्ष्मीशार्मा, लक्ष्मी यादव, वैश्णिवि, लीना, सूर्या ने मिलकर यह आसन कर अपने नाम योग बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किए,जिसमे योगा बुक का प्रमाण पत्र और गोल्ड मेडल से सम्मानित किए इस स्कूल के योग शिक्षक टिकेश्वर पटेल जो की योग के ब्रांड एम्बेसडर है छत्तीसगढ़ के जिनके सानिध्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शिवोम विद्यापीठ के प्रिंसिपल श्री मति प्रीतू सिंह, डायरेक्टर  ने योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने पर बधाई दिए। इसी तरह शिवोम विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम हमेशा से आगे रहा है ।

The YUWA WORLD News

भारत सरकार से पंजीकृत (UDYAM-CG-02-0005003) एक प्रतिष्ठित न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरें आपके सामने लाता है। हमारा उद्देश्य है जनपक्षीय और ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

You may have missed