The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते युवक को पकड़ा, 9 बीयर और स्कूटी जब्त

Views: 478
Spread the love
Read Time:2 Minute, 4 Second

बिलासपुर: तारबाहर पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते युवक को पकड़ा, 9 बीयर और स्कूटी जब्त

बिलासपुर | The YUVA WORLD News — तारबाहर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले एक युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 09 नग बीयर एवं एक स्कूटी जब्त की गई है।

यह कार्रवाई पुराना बस स्टैंड शुलभ के सामने की गई, जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने स्कूटी सवार युवक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान स्कूटी के थैले से 06 नग बीयर तथा डिक्की से 03 नग बीयर बरामद की गई।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेरसिंह मोहले (24 वर्ष), निवासी शुरू अमेरी, सतनाम नगर, थाना सकरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई

जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री की शिकायतों को देखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तारबाहर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।


📌 स्थानीय अपराध और पुलिस कार्रवाई की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed