रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18.81 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जब्त, आमानाका और कबीर नगर से 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर | The YUVA WORLD News — रायपुर पुलिस कमिश्नरेट (DCP – वेस्ट) द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना आमानाका एवं थाना कबीर नगर क्षेत्र से अलग-अलग कार्रवाई में कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 18.81 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) सहित अन्य सामान जब्त किया है।
थाना आमानाका: 4 आरोपी गिरफ्तार, 10.28 ग्राम हेरोइन जब्त
दिनांक 14 फरवरी 2026 को रिंग रोड-01 टाटीबंध सुलभ के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान 10.28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 01 स्कूटी एवं 01 मोबाइल फोन जब्त किया गया।
- कुल जप्त मशरूका कीमत: ₹1,90,000/-
- अपराध क्रमांक: 46/26
- धारा: 21(B), 29 NDPS Act एवं 111 BNS
गिरफ्तार आरोपी
- जसकरण सिंह (23 वर्ष)
- ऋषि साहू (26 वर्ष)
- विशाल बिशेन (35 वर्ष)
- भूपेन्द्र सिंह (42 वर्ष)
थाना कबीर नगर: 2 आरोपी गिरफ्तार, 8.53 ग्राम हेरोइन जब्त
इसी दिन वेदांत वाटिका, हीरापुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 8.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) (कीमत लगभग ₹1,70,000/-) तथा 01 इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जब्त की गई।
- कुल जप्त मशरूका कीमत: ₹1,70,200/-
- अपराध क्रमांक: 46/26
- धारा: 21(B) NDPS Act
गिरफ्तार आरोपी
- धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बिक्का (38 वर्ष)
- संतोष सिंह सिदार (29 वर्ष)
सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों पर भी जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
📌 नशे के विरुद्ध सतत अभियान – रायपुर पुलिस | ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें — The YUVA WORLD News






Average Rating
More Stories
Bilaspur News: अमर अग्रवाल के प्रस्तावों से 5.36 करोड़ के विकास कार्यों को मिलेगी गति, शिक्षा-पेयजल सुविधाओं पर जोर
Bilaspur News: त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों संग कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का किया स्वागत
Raigarh News: सोनू अग्रवाल को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला युवा इकाई का अध्यक्ष…. प्रतीक अग्रवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी..