The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 किलो गांजा व ₹2 लाख नकद के साथ कार सवार 2 तस्कर गिरफ्तार, 32.67 लाख का माल जब्त

Views: 427
Spread the love
Read Time:3 Minute, 27 Second

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 किलो गांजा व ₹2 लाख नकद के साथ कार सवार 2 तस्कर गिरफ्तार, 32.67 लाख का माल जब्त

रायपुर | The YUVA WORLD News — रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 किलो 94 ग्राम गांजा, ₹2 लाख नगद, 2 मोबाइल फोन एवं एक टोयोटा कार के साथ 02 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹32.67 लाख आंकी गई है।

एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट व सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

यह संयुक्त कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर)  स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन), उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की टीम द्वारा की गई।

दिनांक 14 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पीछे खाली मैदान में एक कार में सवार दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद तत्काल दबिश दी गई।

मौके से 50.94 किलो गांजा, नकदी व कार जब्त

पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर वाहन की घेराबंदी की और तलाशी लेने पर अलग-अलग पैकेटों में रखा 50.94 किलोग्राम गांजा, ₹2,00,000 नगद, 02 मोबाइल फोन तथा टोयोटा कार क्रमांक MH 01 BU 9616 जब्त की।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 88/26 धारा 20(सी), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिसंगत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • हृषिकेश उर्फ ऋषिकेश उर्फ ऋषि सरोज, पिता रमाकांत सरोज, उम्र 28 वर्ष, निवासी सुमित बाजार के पास, धमतरी, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी
  • हिमांशु दामले, पिता रमेश दामले, उम्र 31 वर्ष, निवासी आतर गांव अम्बागढ़ चौकी, थाना अम्बागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर

End-to-End जांच जारी, अन्य तस्करों की तलाश

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान हेतु End-to-End जांच की जा रही है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों पर भी बड़ी कार्रवाई की संभावना है।


📌 अपराध, सुरक्षा और ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें — The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed