The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : सुबह 4 बजे पुलिस का सरप्राइज चेकिंग, 36 अधिकारी/कर्मचारी (महिला) पुलिसकर्मियों की टीम ने 640 क्वार्टरों में रहने वालों का किया वेरिफिकेशन | The YUVA WORLD News

Views: 434
Spread the love
Read Time:3 Minute, 48 Second

तेलीबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: BSUP कॉलोनी मरीन ड्राइव में सुबह 4 बजे सरप्राइज चेकिंग, 640 क्वार्टरों में वेरिफिकेशन

रायपुर | The YUVA WORLD News — थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा आज दिनांक 15 फरवरी 2026 को सुबह करीब 04:00 बजे BSUP कॉलोनी मरीन ड्राइव क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 36 महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा पूरे इलाके की सघन जांच की गई।

जानकारी के अनुसार, BSUP कॉलोनी मरीन ड्राइव में कुल 40 ब्लॉक एवं 640 क्वार्टर स्थित हैं। पुलिस टीम द्वारा प्रत्येक घर में जाकर वहां निवासरत लोगों का वेरिफिकेशन किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्यों की संख्या, उनका मूल निवास स्थान, कार्य एवं अन्य आवश्यक जानकारियां एकत्र की गईं।

वाहनों की जांच, दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश

चेकिंग के दौरान कॉलोनी में खड़ी सभी गाड़ियों के नंबर और वाहन मालिकों का विवरण नोट किया गया। साथ ही वाहन स्वामियों को गाड़ियों के वैध दस्तावेज थाना लाकर प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया।

संवाद से समाधान कार्यक्रम के बाद तेज हुई पुलिस सक्रियता

उल्लेखनीय है कि 03 फरवरी 2026 को संवाद से समाधान कार्यक्रम के तहत BSUP कॉलोनीवासियों के साथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त (मध्य जोन) रमाकांत साहू एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा द्वारा बैठक आयोजित की गई थी।

इस बैठक में कॉलोनीवासियों ने तीन प्रमुख समस्याएं रखीं थीं:

  • कॉलोनी और देवारपारा के बीच दीवार टूटने से असामाजिक तत्वों का प्रवेश
  • शिकायत हेतु संपर्क नंबर की व्यवस्था
  • सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग

इनमें से पहली और दूसरी समस्याओं का समाधान कर दिया गया है, जबकि सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया जारी है।

कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर पुलिस की सक्रियता लगातार बढ़ी है। नियमित पेट्रोलिंग, नशे के खिलाफ अभियान एवं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के चलते इस सुबह की चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।

पुलिस का यह अभियान कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाया गया।


📌 अपडेट और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें — The YUVA WORLD News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed