कोनी पुलिस की कार्रवाई: 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा
बिलासपुर | The YUVA WORLD News
थाना कोनी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम घुटकु निवासी एक महिला को 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 3000 रुपये की अवैध शराब एवं सामग्री जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई
पुलिस को 28 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम घुटकु स्टेशन पारा क्षेत्र में एक महिला अपने घर के परछी में हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब तैयार कर अवैध रूप से संग्रहित कर रही है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर गवाहों के साथ घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
15 लीटर महुआ शराब व निर्माण सामग्री जब्त
छापेमारी के दौरान आरोपी महिला के कब्जे से पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई। आरोपी द्वारा शराब रखने एवं बनाने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
श्रीमती केशर लोनिया पति स्व.सावन लोनिया उम्र 32 वर्ष निवासी स्टेशन पारा ग्राम घुटकु थाना कोनी जिला बिलासपुर
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस कार्रवाई में थाना कोनी में अपराध क्रमांक 81/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जनअपील: अवैध गतिविधियों की दें सूचना
कोनी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
The YUVA WORLD News






Average Rating
More Stories
Bilaspur News : 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल
Bilaspur News: नए थाना प्रभारी के आते ही सख्त हुई सकरी पुलिसिंग, ऑपरेशन बॉज के तहत एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Bilaspur News: सैकड़ों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास, वोट चोरी से लेकर BJP महिला मोर्चा के कथित हंगामे तक उठाए मुद्दे