बिलासपुर: सरकंडा में नीम के पेड़ पर युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी, प्रेम-प्रसंग की आशंका
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे स्थित नीम के पेड़ पर एक युवक और युवती की लाश लटकी मिली। यह घटना सूर्या चौक स्थित पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास की है। राहगीरों ने पेड़ से लटकते शव को देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने देखा कि दोनों के गले में एक ही कपड़े का फंदा बंधा हुआ था। मृतक युवक और युवती की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के प्रेमी-प्रेमिका होने की आशंका जताई जा रही है।
चिंगराजपारा कदमपारा में किराए से रहते थे
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों आसपास के निवासी नहीं थे। वे पिछले कुछ दिनों से चिंगराजपारा कदमपारा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे और रोजी-मजदूरी का कार्य करते थे। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी
पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है।
सरकंडा थाना पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : पत्रकार जिया उल्ला खान की शिकायत पर अमन सेन के खिलाफ FIR, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ बुल्गारिया के गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल में क्वार्टर फाइनलिस्ट
Bilaspur News : 15 मिनट के लिए बाइक मांगकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद