सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होली से पहले 3 बदमाश जेल, 2 पर बांड ओवर
बिलासपुर। आगामी होली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सीपत पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 01 मार्च 2026 को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं दो बदमाशों पर शांति भंग न करने के लिए बांड ओवर की कार्रवाई की गई।
धारा 170 बीएनएसएस के तहत जेल भेजे गए आरोपी
- लिल्ली वर्मा पिता जलेश्वर वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी टेकर, थाना सीपत
- हामील मोमीन उर्फ टीपु पिता अहमद मोमीन, उम्र 23 वर्ष, निवासी खम्हरिया
- नितेश यादव पिता स्व. छहुरा यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हरिया, थाना सीपत
उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
शांति व्यवस्था हेतु बांड ओवर की कार्रवाई
- नमन वर्मा पिता सुशील वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी मातेवश्वरी चौक, सीपत
- जमुना शिकारी उर्फ टिल्लू पिता स्व. विदेशी शिकारी, उम्र 55 वर्ष, निवासी मटियारी, थाना सीपत
दोनों के विरुद्ध क्षेत्र में शांति बनाए रखने हेतु बांड ओवर की कार्रवाई की गई।
होली पर्व पर रहेगी सख्त निगरानी
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
The YUVA WORLD News आप तक पहुंचाता रहेगा बिलासपुर जिले की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर सबसे पहले।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार