The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: सकरी में सड़क किनारे गिरे युवक को लोगों ने उठाया, नशे की हालत में मिला.. नाम पता बताने में भी समर्थ… देखें वीडियो

Views: 976
Spread the love
Read Time:2 Minute, 31 Second

 



बिलासपुर: सकरी में सड़क किनारे गिरे युवक को लोगों ने उठाया, नशे की हालत में मिला

बिलासपुर। शहर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन इंटरनेशनल स्कूल के पास उस वक्त हलचल मच गई, जब राहगीरों ने एक युवक को सड़क किनारे गिरा हुआ देखा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार युवक स्वयं संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर गया था और अपनी ही गाड़ी क्रमांक CG10BY6026 के नीचे दब गया था।

राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला और तत्काल पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि युवक नशे की हालत में था और पूछताछ करने पर वह अपना नाम व पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था।

सूचना मिलने पर सकरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित स्थिति में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की पहचान दरस कुमार यादव के रूप में हुई है, जो बिलासपुर जिले के भरनी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस द्वारा युवक की स्थिति को देखते हुए उसे सुरक्षित उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे मामले में किसी प्रकार की गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।

होली पर्व के मद्देनज़र पुलिस की अपील

आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं और स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। त्योहार खुशियों का प्रतीक है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed