BJP स्थापना दिवस 2026: बिलासपुर में 6 अप्रैल को ध्वजारोहण, 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती अभियान
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) जिला बिलासपुर शहर द्वारा 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय करबला, बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
6 अप्रैल को होंगे प्रमुख कार्यक्रम
- प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण
- कार्यकर्ताओं द्वारा घरों में पार्टी का ध्वज फहराना
- जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन
7 से 12 अप्रैल: गांव-बस्ती चलो अभियान
इस अभियान के तहत् जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी बड़ी विधानसभा में कम से कम 50 गांव और छोटी विधानसभा में 20 गांव का दौरा करेंगे।
अन्य कार्यक्रम
- भाजपा कार्यालय को लाईट और सजावट से सुसज्जित किया गया
- सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान
- वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों का सम्मान
- केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा
- लाभार्थियों से सीधा संपर्क
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 6 अप्रैल, सोमवार को प्रातः 10 बजे भाजपा कार्यालय करबला, बिलासपुर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
The YUVA WORLD News के साथ जुड़ें रहें, बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों के लिए।





Average Rating
More Stories
Bilaspur News : 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल
Bilaspur News: नए थाना प्रभारी के आते ही सख्त हुई सकरी पुलिसिंग, ऑपरेशन बॉज के तहत एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Bilaspur News: सैकड़ों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास, वोट चोरी से लेकर BJP महिला मोर्चा के कथित हंगामे तक उठाए मुद्दे