बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के शह पर हो रहा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान – स्मृति त्रिलोक श्रीवास
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक नया विवाद सामने आया है। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 की सदस्य श्रीमती स्मृति त्रिलोक श्रीवास ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विपक्षी दलों से जुड़े निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की लगातार उपेक्षा और सार्वजनिक रूप से अपमान किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के लिए बेहद चिंताजनक है।
स्मृति श्रीवास ने आरोप लगाया कि विधायक सुशांत शुक्ला के संरक्षण में विभागीय अधिकारी भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं और विपक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधियों को शासकीय कार्यक्रमों से दूर रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था में वर्षों से यह परंपरा रही है कि उद्घाटन, शिलान्यास और अनावरण जैसे कार्यक्रमों में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाता है और शिलालेखों में उनके नाम अंकित किए जाते हैं।
लेकिन वर्तमान में केवल सत्तारूढ़ दल से जुड़े प्रतिनिधियों को ही प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि कांग्रेस और अन्य दलों से जुड़े निर्वाचित प्रतिनिधियों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि कई बार अधिकारियों से पूछने पर यह जवाब मिलता है कि “ऊपर से निर्देश है”, जो प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है।
स्मृति श्रीवास ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो वे ऐसे कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा।
उन्होंने इसे स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताते हुए निष्पक्ष व्यवस्था की मांग की है।
Tags:
Beltaara MLA, Sushant Shukla, Smriti Shrivas, Bilaspur News, Chhattisgarh Politics, BJP Congress Clash, Panchayat Raj, Political News India, Local Politics CG, Hindi News





Average Rating
More Stories
Bilaspur News : 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल
Bilaspur News: नए थाना प्रभारी के आते ही सख्त हुई सकरी पुलिसिंग, ऑपरेशन बॉज के तहत एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Bilaspur News: सैकड़ों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास, वोट चोरी से लेकर BJP महिला मोर्चा के कथित हंगामे तक उठाए मुद्दे