ABVV बिलासपुर में परीक्षा परिणाम गड़बड़ी पर NSUI का प्रदर्शन, 5 सूत्रीय मांगों के साथ ज्ञापन सौंपा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़): अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। जिला उपाध्यक्ष अदिति वर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में ज्ञापन सौंपते हुए 5 सूत्रीय मांगें रखीं।
ज्ञापन में बताया गया कि कई छात्रों को परीक्षा में उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित दर्शाया गया है, वहीं कई छात्रों को 2-3 अंकों से ATKT दे दी गई है। इन त्रुटियों के कारण छात्रों के भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
NSUI ने यह भी बताया कि विधि संकाय के छात्रों के लिए AIBE (All India Bar Examination) की आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है, ऐसे में समय पर सही परीक्षा परिणाम जारी होना अत्यंत आवश्यक है।
NSUI की 5 प्रमुख मांगें
- सभी संदिग्ध परीक्षा परिणामों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
- जिन छात्रों को गलत तरीके से अनुपस्थित दिखाया गया है, उनके परिणाम तुरंत संशोधित किए जाएं।
- जिन विषयों में बड़ी संख्या में समान अंक दिए गए हैं, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की पुनः जांच हो।
- ATKT/पूरक परीक्षा वाले छात्रों के परिणामों की अलग से समीक्षा की जाए।
- प्रभावित छात्रों के लिए शीघ्र पुनर्मूल्यांकन एवं पुनर्गणना प्रक्रिया शुरू की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रभारी परीक्षा नियंत्रक रामेश्वर राठौर ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन आगे उग्र आंदोलन करेगा।
Tags: ABVV Bilaspur, NSUI Protest, Aditi Verma, Exam Result Error, Bilaspur News, CG News, AIBE 2026, University Issue, ATKT Problem, Yuva World News







Average Rating
More Stories
Bilaspur : पत्रकार जिया उल्ला खान की शिकायत पर अमन सेन के खिलाफ FIR, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ बुल्गारिया के गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल में क्वार्टर फाइनलिस्ट
Bilaspur News : 15 मिनट के लिए बाइक मांगकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद