रायपुर के DD नगर में लूट का खुलासा: 2 आरोपी व 3 नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
रायपुर (छत्तीसगढ़): राजधानी रायपुर के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट की दो सनसनीखेज घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 वयस्क आरोपी और 3 विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 3 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन और चाकू बरामद किया है।
कैसे हुई वारदात?
पहली घटना में प्रार्थी निखिल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 30 मार्च 2026 की रात करीब 1:30 बजे ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल से घर लौटते समय रायपुरा ओवरब्रिज के पास 3-4 अज्ञात युवकों ने चाकू की नोक पर सोने की चैन, नगदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया।
वहीं दूसरी घटना में 27 मार्च 2026 की रात एक अन्य प्रार्थी का वाहन खराब होने पर ग्लोबल स्टार हॉस्पिटल और किया शोरूम के बीच तीन युवकों ने स्कूटी से आकर उसका iPhone 12, दस्तावेज और एटीएम कार्ड लूट लिया।
पुलिस की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी (वेस्ट जोन) संदीप पटेल और डीसीपी (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा DD नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी ने लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
- भूपेश कुमार साहू (19 वर्ष), निवासी अश्वनी नगर, रायपुर
- हयांश उर्फ अयान पाल (18.5 वर्ष), निवासी आमापारा, रायपुर
- 3 विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
Tags: Raipur Crime, DD Nagar Loot Case, Chhattisgarh Police, DCP West Zone, Mobile Loot Raipur, Crime News Hindi, CG Police Action, Robbery Case, YWN News






Average Rating
More Stories
Bilaspur News : 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल
Bilaspur News: नए थाना प्रभारी के आते ही सख्त हुई सकरी पुलिसिंग, ऑपरेशन बॉज के तहत एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Bilaspur News: सैकड़ों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास, वोट चोरी से लेकर BJP महिला मोर्चा के कथित हंगामे तक उठाए मुद्दे