बिलासपुर में मोबाइल झपटमारी का खुलासा, आरोपी और नाबालिग पकड़े गए
बिलासपुर। सकरी थाना पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मोबाइल झपटमारी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन तथा एक धारदार चाकू बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झपटमारी की घटना में शामिल संदिग्ध व्यक्ति सकरी ओवरब्रिज के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर सकरी पुलिस एवं ACCU की टीम ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी एक्टिवा वाहन से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन जल्दबाजी में वाहन से गिर पड़े। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में कबूला मोबाइल झपटमारी का अपराध
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 20 मई 2026 को लोखंडी ओवरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मोबाइल झपटमारी करने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया T4X मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर लिया।
मोबाइल, एक्टिवा और चाकू जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में इस्तेमाल की गई एक्टिवा तथा एक धारदार चाकू भी जब्त किया है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सकरी पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में झपटमारी, चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई, जिससे क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में सफलता मिली है।
The YUVA WORLD News








Average Rating
More Stories
Bilaspur News : 183 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, मस्तूरी में भक्ति और उत्साह का माहौल
Bilaspur News: नए थाना प्रभारी के आते ही सख्त हुई सकरी पुलिसिंग, ऑपरेशन बॉज के तहत एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Bilaspur News: सैकड़ों समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट घेराव में शामिल हुए त्रिलोक चंद्र श्रीवास, वोट चोरी से लेकर BJP महिला मोर्चा के कथित हंगामे तक उठाए मुद्दे