कोटा पुलिस की कार्रवाई: 95 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा” एवं “प्रहार अभियान” के तहत कोटा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 95 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलटुकरी में दो लोग भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का संग्रहण और बिक्री कर रहे हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की रेड कार्रवाई
सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम बेलटुकरी में दबिश देकर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की।
पहले आरोपी से 43 लीटर शराब जब्त
पुलिस ने आरोपी शत्रुहन उर्फ भूरू वर्मा (23 वर्ष), निवासी बेलटुकरी के कब्जे से कुल 43 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 8,600 रुपये बताई गई है।
महिला आरोपी से 52 लीटर शराब बरामद
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने लता बाई वर्मा (45 वर्ष), निवासी बेलटुकरी के कब्जे से 52 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इसकी अनुमानित कीमत 10,400 रुपये आंकी गई है।
कुल 95 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 19,000 रुपये से अधिक बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू, संजय श्याम, नंद कुमार यादव एवं विनोद यादव की विशेष भूमिका रही।
कोटा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।







Average Rating
More Stories
Bilaspur : पत्रकार जिया उल्ला खान की शिकायत पर अमन सेन के खिलाफ FIR, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ बुल्गारिया के गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल में क्वार्टर फाइनलिस्ट
Bilaspur News : 15 मिनट के लिए बाइक मांगकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद