The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ बुल्गारिया के गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल में क्वार्टर फाइनलिस्ट

Views: 219
Spread the love
Read Time:2 Minute, 4 Second

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ बुल्गारिया के गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल में क्वार्टर फाइनलिस्ट

बिलासपुर। अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक अखिलेश पाण्डेय की छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म ‘स्क्रीन’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। फिल्म को बुल्गारिया के गोल्डन फेमी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 में क्वार्टर फाइनलिस्ट चुना गया है।

‘स्क्रीन’ इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में चयनित एवं पुरस्कृत हो चुकी है। फिल्म को इजराइल के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। इसके अलावा फिल्म को अफ्रीका मालाबो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, रोहिप अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, जलगांव अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल, निर्मल पाण्डेय स्मृति अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल सहित कई प्रतिष्ठित मंचों पर पहचान मिली है।

फिल्म ‘स्क्रीन’ सामाजिक जागरूकता के संदेश पर आधारित है। अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि “बुल्गारिया में मिली यह उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ की कहानियां और हमारी भाषा अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचे।”

‘स्क्रीन’ की यह सफलता छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed