पत्रकार जिया उल्ला खान की शिकायत पर अमन सेन के खिलाफ FIR, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
बिलासपुर। पत्रकार एवं डेली न्यूज़ टाइम्स ( Digital News Channel ) के संपादक जिया उल्ला खान की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने अमन सेन के खिलाफ कथित गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, जिया उल्ला खान ने बताया कि 27 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल नंबर पर एक्वा स्पा सेंटर के संचालक अमन सेन का फोन आया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फोन पर बातचीत के दौरान अमन सेन ने कथित रूप से मां-बहन को लेकर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने घटना को लेकर सिरगिट्टी थाना प्रभारी के समक्ष लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर विवेचना शुरू की।
दर्ज FIR के अनुसार, अपराध क्रमांक 0616/2026 में BNS की धारा 296 और 351(3) लगाई गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक FIR 27 अगस्त 2026 को शाम 7:28 बजे दर्ज की गई। मामले की विवेचना सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार गर्ग द्वारा की जा रही है।
कॉल और अन्य साक्ष्यों की होगी जांच
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में फोन कॉल से जुड़े तथ्यों, उपलब्ध साक्ष्यों और शिकायत के अन्य पहलुओं की जांच की जा सकती है। आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
The YUVA WORLD News
नोट: खबर में संबंधित व्यक्ति का पक्ष उपलब्ध होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।






Average Rating
More Stories
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ बुल्गारिया के गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल में क्वार्टर फाइनलिस्ट
Bilaspur News : 15 मिनट के लिए बाइक मांगकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद
CG News : बाढ़ में फंसे 4 लोगों के लिए पुलिस बनी जिंदगी की उम्मीद, SDRF के साथ रात 2 बजे सफल रेस्क्यू