Mungeli News Today
मुंगेली। लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम नवलपुर में हुए दंपति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में मृतक नंदकुमार कश्यप और उनकी पत्नी गौरीबाई कश्यप की हत्या के मामले में मृतक का सगा भाई नंदु कश्यप (46) मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद और रंजिश चल रही थी। घटना से कुछ दिन पहले भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी के मन में अपने भाई के प्रति नाराजगी और बढ़ गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 19 अगस्त की दरम्यानी रात आरोपी लोहे की कुदरी लेकर अपने भाई के घर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने घर में घुसकर सो रहे नंदकुमार पर कुदरी से हमला किया। आवाज सुनकर उनकी पत्नी गौरीबाई जाग गईं और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।
दोनों की मौत के बाद आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस को गुमराह करने के लिए घर के कमरे और अलमारी खोल दिए तथा घटनास्थल को सामान्य दिखाने का प्रयास किया। इसके बाद घटना में इस्तेमाल कुदरी को ट्यूबवेल में छिपा दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद लोरमी पुलिस एवं साइबर सेल की विशेष टीम ने जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत हत्या से होना सामने आया।
पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नंदु कश्यप को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की कुदरी बरामद की गई। आरोपी को 1 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
The YUVA WORLD News
पहुंच दूर तक, खबरें आप तक
#Mungeli #MungeliNews #Lormi #DoubleMurder #MurderCase #CrimeNews #ChhattisgarhNews #PoliceAction #LandDispute #LormiPolice #BreakingNews #CrimeNewsChhattisgarh #TheYuvaWorldNews







Average Rating
More Stories
CG News : मीना बाजार में मासूम बच्चों के साथ बेरहमी की हद पार! मारपीट के साथ यौन दुर्व्यवहार.. भीड़ बनी रही मूकदर्शक
Bilaspur : पत्रकार जिया उल्ला खान की शिकायत पर अमन सेन के खिलाफ FIR, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ बुल्गारिया के गोल्डन फेमी फिल्म फेस्टिवल में क्वार्टर फाइनलिस्ट