The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : मीना बाजार में मासूम बच्चों के साथ बेरहमी की हद पार! मारपीट के साथ यौन दुर्व्यवहार.. भीड़ बनी रही मूकदर्शक

Views: 2334
Spread the love
Read Time:3 Minute, 21 Second

भाटापारा के मीना बाजार में मासूम बच्चों के साथ बेरहमी की हद पार! मारपीट के साथ यौन दुर्व्यवहार, भीड़ बनी रही मूकदर्शक


The YUVA WORLD News

पहुंच दूर तक खबरें आप तक


 

Baloda Bazar-Bhatapara: भाटापारा के लोक उत्सव मैदान स्थित मीना बाजार से 31 अगस्त 2026 की बताई जा रही घटना का वीडियो सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है।

वीडियो में दो नाबालिग बच्चों पर चोरी का आरोप लगाते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती साफ दिखाई दे रही है। इससे भी गंभीर बात यह है कि वीडियो में बच्चों के साथ  बेहद आपत्तिजनक यौन हरकत किए जाने का दृश्य भी दिखाई देता है।

सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति की पहचान गोवर्धन वर्मा के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन वर्मा और सोहेब अहमद उर्फ गोलू,  मीना बाजार के पार्टनर बताए जा रहे हैं। इनकी भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच का विषय है।

लेकिन इस पूरी घटना में सिर्फ बच्चों के साथ हरकत करने वाला व्यक्ति ही सवालों के घेरे में नहीं है। वीडियो में मौके पर कई लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जो बच्चों के साथ हो रही बेरहमी को देखते नजर आते हैं। सवाल यह है कि जब मासूम बच्चों के साथ मारपीट और कथित यौन दुर्व्यवहार हो रहा था, तब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने या पुलिस को सूचना देने की कोशिश क्यों नहीं की?

यह कोई जानवर नहीं, एक राक्षस है।

क्योंकि जानवर में भी ममता होती है। लेकिन मासूम बच्चों के साथ ऐसी  दरिंदगी मानवता को शर्मसार करने वाली है।

अब जरूरत है कि पुलिस इस सामने आये वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करे। बच्चों के साथ कथित यौन अपराध, मारपीट करने वाले व्यक्ति की भूमिका और घटना के दौरान मौजूद लोगों की भूमिका—हर पहलू की जांच होनी चाहिए।

 

यदि जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता या अपराध की जानकारी होने के बावजूद मदद न करने जैसी भूमिका सामने आती है, तो उसकी कानूनी जिम्मेदारी भी पुलिस द्वारा तय की जानी चाहिए।

⚠️ नाबालिग बच्चों की पहचान और आपत्तिजनक दृश्य सार्वजनिक नहीं किए जा सकते हैं। 

इसलिए जिस फोटो को हम आपको दिखा रहे हैं उसमें बच्चे को पूरी तरह से ब्लर कर दिया गया है जिससे उसकी पहचान ना हो सके


The YUVA WORLD News


#TheYuvaWorldNews #Bhatapara #BalodaBazar #ChhattisgarhNews #BhataparaNews #MeenaBazar #ChildSafety #ChildProtection #CrimeNews #ViralVideo #Chhattisgarh

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed