15 मिनट के लिए बाइक मांगकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार, दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद
The YUVA WORLD News | बिलासपुर
बिलासपुर : जिले के चकरभाठा थाना पुलिस ने अमानत में खयानत के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहचान के लोगों से मोटरसाइकिल कुछ समय के लिए मांगता था और फिर उसे वापस नहीं करता था।
मामला 31 जनवरी 2026 का है। प्रार्थी कामदास मानिकपुरी के अनुसार वह ट्रांसपोर्ट नगर परसदा स्थित बबलू गैरेज में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके गांव मुढ़ीपार निवासी दानू मसीह (40) ने जरूरी काम का हवाला देते हुए उसकी Hero HF Deluxe क्रमांक CG 10 BT 0191 को महज 15 मिनट के लिए मांगा और मोटरसाइकिल लेकर चला गया। इसके बाद बाइक वापस नहीं की गई।
प्रार्थी की शिकायत पर चकरभाठा थाने में अपराध क्रमांक 467/2026, धारा 316(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के खिलाफ बलौदाबाजार जिले के भाटापारा थाना में भी मोटरसाइकिल चोरी का अपराध दर्ज है। पुलिस टीम ने तलाश के बाद आरोपी को 23 अगस्त 2026 को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायत में दर्ज मोटरसाइकिल के अलावा एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की। बरामद वाहन की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
चकरभाठा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना में दें।
#TheYuvaWorldNews #Bilaspur #Chakarbhatha #BilaspurPolice #CrimeNews #PoliceAction #MotorcycleTheft #CGNews #ChhattisgarhNews #BreakingNews






Average Rating
More Stories
त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में लोकतंत्र बचाओ मार्च, सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल
बेलतरा विधायक के बाद स्वास्थ्य मंत्री भी बेच रहे सपना- कांग्रेस नेता अंकित गौरहा
दिल्ली में छत्तीसगढ़ के समाजसेवी एवं श्रीहनुमान भक्त प्रवीण झा सम्मानित