बाइक पर पिट्ठू बैग में भरकर ले जा रहा था अवैध शराब, सिरगिट्टी पुलिस ने 35 पाव के साथ आरोपी को पकड़ा
बिलासपुर। अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त शराब की कीमत 2,800 रुपये बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रगति नगर आवासपारा निवासी सलमान खान मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर क्रमांक CG 10 AB 1822 में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए सरदार मोहल्ला की ओर जाने वाला है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक किशोर केंवट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए रास्ते पर घेराबंदी की। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल पर पीठ में पिट्ठू बैग लटकाए आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने सावधानीपूर्वक घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा, जिसकी कीमत 2,800 रुपये है, तथा घटना में प्रयुक्त बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल जब्त की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सलमान खान (32 वर्ष), पिता नजीर खान, निवासी प्रगति नगर गेट के पास आवासपारा, सिरगिट्टी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 880/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
The YUVA WORLD News
पहुंच दूर तक, खबरें आप तक






Average Rating
More Stories
Bilaspur : 8 किलो गांजा बरामदगी मामले में बड़ा खुलासा, सप्लाई करने के आरोप में 62 वर्षीय फरार आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो महामाया चौक में युवक को पीटा! पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Bilaspur : धनतेरस की भीड़ में ज्वेलर्स दुकान से 1.90 लाख के सोने के जेवर पार, 14 ग्राम के दो जोड़ी झाले लेकर फरार हुआ चोर