The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो महामाया चौक में युवक को पीटा! पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Views: 506
Spread the love
Read Time:2 Minute, 39 Second
शराब पीने के लिए पैसे मांगे, मना करने पर महामाया चौक में युवक से मारपीट; रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को रतनपुर निवासी दुर्गेशनंदन सारथी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थी के मुताबिक, वह किसी काम से महामाया चौक रतनपुर गया था। इसी दौरान रामनगर निवासी राज सारथी, शिवेन्द्र सारथी और उनके कुछ अन्य साथी वहां पहुंचे।

 

आरोप है कि सभी ने दुर्गेशनंदन से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मिलकर उसके साथ मारपीट की।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज उर्फ छोटू सारथी (33 वर्ष), पिता स्वर्गीय राजेन्द्र सारथी और शिवेन्द्र सारथी (23 वर्ष), पिता विनोद सारथी, दोनों निवासी रामनगर सारथीपारा, रतनपुर के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय सहित पुलिस टीम के जवानों का विशेष योगदान रहा।

 

The YUVA WORLD News 

पहुंच दूर तक, खबरें आप तक

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed