धनतेरस की भीड़ में ज्वेलर्स दुकान से 1.90 लाख के सोने के जेवर पार, 14 ग्राम के दो जोड़ी झाले लेकर फरार हुआ चोर
बिलासपुर। न्यायधानी के सदर बाजार स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में धनतेरस की भीड़ का फायदा उठाकर सोने के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति दुकान के काउंटर से करीब 1 लाख 90 हजार रुपये कीमत के सोने के दो जोड़ी झाले चोरी कर फरार हो गया। दुकान संचालक की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, सदर बाजार मेन रोड स्थित रितेश ज्वेलर्स में 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। दोपहर करीब 12 बजे दुकान संचालक और कर्मचारी ग्राहकों को सोने-चांदी के आभूषण दिखाने और बिक्री में व्यस्त थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के काउंटर से सोने के दो जोड़ी झाले (लटकन) चोरी कर लिए।
चोरी हुए आभूषण 20 कैरेट सोने के बताए गए हैं। इनका कुल वजन लगभग 14 ग्राम और बाजार मूल्य करीब 1.90 लाख रुपये बताया गया है। घटना के बाद दुकान संचालक ने अपने स्तर पर जेवरों की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर 20 नवंबर को सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 0698/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(a) में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दुकान में हुई चोरी के मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
The YUVA WORLD News | पहुंच दूर तक, खबरें आप तक






Average Rating
More Stories
Bilaspur : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पेचकस से किया हमला! सरकंडा का सूचीबद्ध बदमाश गिरफ्तार
Bilaspur : प्रेम संबंध, शादी की बात और फिर युवक की मौत… आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवती गिरफ्तार
अब प्राइवेट अस्पताल जैसी दिखेगी मनेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल की सफाई! शासकीय अस्पताल को मिली आधुनिक सफाई मशीन, मशीन से फर्श की सफाई का नजारा देख मरीजों और परिजनों को मिल रही बेहतर स्वच्छता की उम्मीद