शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई थी आग, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवती गिरफ्तार
बिलासपुर। युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में कोनी पुलिस ने 21 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की पहचान आकांक्षा सिदार, निवासी भटगांव, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना कोनी में अपराध क्रमांक 638/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 में मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण में मृतक विकास गुप्ता (22 वर्ष) और आरोपी युवती के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, 27 जनवरी 2026 को दोनों कोनी स्थित एक होटल में रुके थे। इसी दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद युवक ने कथित तौर पर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 1 फरवरी 2026 को रायपुर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मामले में मर्ग जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने युवक को लगातार प्रताड़ित किए जाने तथा उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप सामने आने पर युवती के खिलाफ अपराध दर्ज किया।
पुलिस ने 21 नवंबर 2026 को आरोपी युवती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।







Average Rating
More Stories
Bilaspur : धनतेरस की भीड़ में ज्वेलर्स दुकान से 1.90 लाख के सोने के जेवर पार, 14 ग्राम के दो जोड़ी झाले लेकर फरार हुआ चोर
Bilaspur : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पेचकस से किया हमला! सरकंडा का सूचीबद्ध बदमाश गिरफ्तार
अब प्राइवेट अस्पताल जैसी दिखेगी मनेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल की सफाई! शासकीय अस्पताल को मिली आधुनिक सफाई मशीन, मशीन से फर्श की सफाई का नजारा देख मरीजों और परिजनों को मिल रही बेहतर स्वच्छता की उम्मीद