शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पेचकस से किया हमला, सरकंडा पुलिस ने सूचीबद्ध बदमाश को किया गिरफ्तार
बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं मिलने पर युवक के साथ मारपीट करने के आरोप में सरकंडा पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश सूर्यवंशी थाने का सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 20 नवंबर 2026 की शाम करीब 7 बजे चिंगराजपारा क्षेत्र के लक्ष्मी चौक की है। प्रार्थी बिसाहू साहू (23 वर्ष) पार्षद रानी शैलेश देवागन का ई-ऑटो क्रमांक CG 10 BL 1643 किराये पर चलाता है। वह ई-रिक्शा छोड़ने पार्षद के घर पहुंचा था, तभी वहां मोहल्ले का दुर्गेश सूर्यवंशी मिला।
आरोप है कि दुर्गेश ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए प्लास्टिक मुठ वाले पेचकस से हमला कर दिया। इससे प्रार्थी की पीठ के दाहिने हिस्से में चोट लगी और खून निकलने लगा। मौके पर मौजूद पार्षद रानी देवागन ने बीच-बचाव किया।
प्रार्थी की शिकायत पर सरकंडा थाने में अपराध क्रमांक 1703/2026 के तहत बीएनएस की धारा 119(1), 296, 115(2) और 351(3) में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घटना स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल प्लास्टिक मुठ वाला पेचकस जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : धनतेरस की भीड़ में ज्वेलर्स दुकान से 1.90 लाख के सोने के जेवर पार, 14 ग्राम के दो जोड़ी झाले लेकर फरार हुआ चोर
Bilaspur : प्रेम संबंध, शादी की बात और फिर युवक की मौत… आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में युवती गिरफ्तार
अब प्राइवेट अस्पताल जैसी दिखेगी मनेंद्रगढ़ सरकारी अस्पताल की सफाई! शासकीय अस्पताल को मिली आधुनिक सफाई मशीन, मशीन से फर्श की सफाई का नजारा देख मरीजों और परिजनों को मिल रही बेहतर स्वच्छता की उम्मीद