8 किलो से अधिक गांजा बरामदगी मामले में फरार चल रहा 62 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, रतनपुर पुलिस ने भेजा जेल
बिलासपुर। मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामायण उर्फ मुन्ना पटेल (62 वर्ष), निवासी ग्राम हिण्डाडीह, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को रतनपुर पुलिस ने ग्राम जाली निवासी भंवर सिंह नेताम के घर पर दबिश देकर उसके कब्जे से 8.185 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 लाख 9 हजार रुपये बताई गई थी।
पूछताछ के दौरान भंवर सिंह नेताम ने पुलिस को बताया था कि उसने गांजा हिण्डाडीह निवासी रामायण उर्फ मुन्ना पटेल से खरीदा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने रामायण पटेल की तलाश शुरू की थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के अपने घर पर मौजूद होने की सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक प्रतिभा पटेल, सहायक उपनिरीक्षक पवन सिंह सहित पुलिसकर्मियों की भूमिका रही।
The YUVA WORLD News
पहुंच दूर तक, खबरें आप तक






Average Rating
More Stories
Bilaspur : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो महामाया चौक में युवक को पीटा! पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
Bilaspur : पिट्ठू बैग में शराब भरकर बाइक से निकला था बिक्री करने! पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा, 35 पाव शराब और बाइक जब्त
Bilaspur : धनतेरस की भीड़ में ज्वेलर्स दुकान से 1.90 लाख के सोने के जेवर पार, 14 ग्राम के दो जोड़ी झाले लेकर फरार हुआ चोर