बाढ़ में फंसे 4 लोगों के लिए देवभोग पुलिस बनी जिंदगी की उम्मीद, SDRF के साथ रात 2 बजे सफल रेस्क्यू
गरियाबंद ( Gariaband ) : जिले के Devbhog थाना क्षेत्र में बाढ़ के बीच फंसे चार लोगों को पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम ने देर रात साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना टिकरापारा नाला, जो तेल नदी से कटकर बना क्षेत्र है, की है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों के माध्यम से डायल-112 को सूचना मिली कि टिकरापारा नाला क्षेत्र में बाढ़ का पानी बढ़ने के कारण चार लोग फंस गए हैं। सूचना मिलते ही डायल-112 और देवभोग थाना पुलिस की टीम बिना देरी किए मौके के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद SDRF Gariaband की टीम को मौके पर बुलाया गया। थाना देवभोग पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
लगातार प्रयास के बाद करीब रात्रि 2 बजे चारों लोगों को सुरक्षित एवं सकुशल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया।
रेस्क्यू किए गए लोगों में त्रिनाथ मरकाम (45), बलभद्र मरकाम (42), दुबनी बाई मरकाम (30) और जयमनी (28) शामिल हैं। सभी टिकरापारा, थाना देवभोग के निवासी हैं।
समय पर मिली सूचना, पुलिस की तत्परता और SDRF के साहसिक प्रयास से चार जिंदगियां सुरक्षित बचाई गईं।
The YUVA WORLD News
पहुंच दूर तक, खबरें आप तक
#Gariaband #Devbhog #Chhattisgarh #FloodRescue #RescueOperation #SDRF #Dial112 #PoliceRescue #FloodNews #BreakingNews #ChhattisgarhPolice #GariabandPolice #RescueTeam #LatestNews #TheYUVAWORLDNews






Average Rating
More Stories
त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में लोकतंत्र बचाओ मार्च, सैकड़ों कांग्रेसजन हुए शामिल
बेलतरा विधायक के बाद स्वास्थ्य मंत्री भी बेच रहे सपना- कांग्रेस नेता अंकित गौरहा
दिल्ली में छत्तीसगढ़ के समाजसेवी एवं श्रीहनुमान भक्त प्रवीण झा सम्मानित