The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur News: 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार, कार और 3 मोबाइल जब्त; 2 फरार

Views: 4557
Spread the love
Read Time:4 Minute, 13 Second

Bilaspur News: 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार, कार और 3 मोबाइल जब्त; 2 फरार

बिलासपुर, 8 सितम्बर 2026। नशीले पदार्थों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिरकोना रोड स्थित गैस गोदाम के पास घेराबंदी कर एक कार से 520 नग प्रतिबंधित ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कफ सिरप उपलब्ध कराने वाले बताए जा रहे दो अन्य आरोपी फरार हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, दिनांक 7 सितम्बर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सरकंडा पुलिस की टीम ने बिरकोना रोड गैस गोदाम के पास घेराबंदी की। इसी दौरान काले रंग की कार क्रमांक CG 04 QD 9753 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की से 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस के मुताबिक बरामद कफ सिरप का कुल वजन 85.02 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 1,04,780 रुपये है।

कार और 3 मोबाइल भी जब्त

पुलिस के मुताबिक आरोपियों से प्रतिबंधित कफ सिरप रखने और बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत जप्ती की कार्रवाई करते हुए 520 नग ऑनरेक्स कफ सिरप, एक कार और 3 मोबाइल फोन जब्त किए।

दो आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

मामले में पुलिस ने मिथुन बघेल (28), निवासी ग्राम भुंडा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर और अमन कुमार चौबे (26), निवासी गनियारी बाजारपारा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार राजा भोई और नीरज पटेल मामले में फरार हैं। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने बिक्री के लिए कफ सिरप उपलब्ध कराया था। दोनों फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 21, 22 और 29 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed