Lok Sabha Elections 2024: रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीन सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कांकेर, महासमुंद, राजनांदगांव में आज मतदान हो रहा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, संतोष पांडेय, रुपकुमारी चौधरी, बीरेश ठाकुर और भोजराज नाग की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों लोकसभा क्षेत्रों में 6567 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। संवेदनशील मतदान केंद्रों में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी।
निर्वाचन आयोग ने सुबह 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कांकेर में 17.52, महासमुंद में 14.33 और राजनांदगांव 14.59 प्रतिशत मतदान हुआ है।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार