The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार…

Views: 40
Spread the love
Read Time:3 Minute, 2 Second

बैकुंठपुर (कोरिया)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बैकुंठपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं एसडीओपी बैकुंठपुर मोहसिन खान के मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 7 नवंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में गांजा लेकर डोड़ी-बहरा मार्ग से बिक्री के उद्देश्य से आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना बैकुंठपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान डोड़ी-बहरा रोड, ग्राम डोड़ी के समीप घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान जयप्रकाश पिता खेलावन चक्रधारी (38 वर्ष), निवासी ग्राम डोड़ी-बहरा, थाना बैकुंठपुर, जिला कोरिया के रूप में की है। मामले में अपराध क्रमांक 330/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में साइबर सेल एवं थाना प्रभारी बैकुंठपुर दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लवांग सिंह, आरक्षक दिनेश उईके, महेन्द्रपुरी, समीर जायसवाल, धर्मपाल सिंह सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

देबाशीष गांगुली ( ब्यूरो प्रमुख सरगुजा संभाग )

The YWN News पोर्टल Digital भारत का सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट्स पाने के लिए जुड़िए हमारे साथ.. 6262580560

You may have missed